वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 दुपहिया वाहन जप्त

जबलपुर। हनुमान ताल पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दोपहिया वाहन जप्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आय़ुष जाखड (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानाल सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये किये गये है।
यह है आरोपी
1. मोहित कोरी पिता आदेश कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी तुलसी कालोनी झण्डा चौक बेलबाग,
2. मयंक उर्फ रचित चौधरी पिता स्व. मोतीलाल चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी सुराही बिल्डिंग थाना अधारताल
3. देवांश पिता द्वारका श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी भरतीपुर पेशकारी स्कूल के बाजू से थाना ओमती
4. विधिविवादित 17 वर्षिय बालक






