भोपालमध्य प्रदेश
बागसेवनिया के जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

बागसेवनिया के जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, बागसेवनिया थाना इलाके के जंगलों में स्थानीय लोगों ने पेड़ पर एक बुजुर्ग पुरुष का शव लटका देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर लिया है।







