27 अगस्त तक पुल नंबर-2 से आवागमन रहेगा बंद, पुल नंबर-3 से डायवर्ट होगा यातायात

जबलपुर, यशभारत। यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जबलपुर रेल मंडल द्वारा पुल क्रमांक 2 के डाउन साइड पर क्षतिग्रस्त हाइट गेज को हटाकर नया हाइट गेज लगाने का कार्य किया जा रहा है।
सड़क यातायात की सुरक्षा एवं कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 26 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 27 अगस्त 2026 को रात्रि 9:00 बजे तक पुल कमांक 02 से सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को पुल क्रमांक 03 से सुचारू रूप से डायवर्ट किया जाएगा। रेल प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में न्यूनतम असुविधा हो। कार्य पूर्ण होने के उपरांत पुल क्रमांक 02 से यातायात पुनः सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा रेल प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि निर्धारित अवधि में पुल कमांक 03 से आवागमन करें तथा मौके पर लगाए गए यातायात संकेतों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह अस्थायी व्यवस्था सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त हाइट गेज को शीघ्र दुरुस्त कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के उद्देश्य से की जा रही है।







