भोपालमध्य प्रदेश

आज प्रसारित होगा पीएम मोदी के मन की बात’ का 136वां एपिसोड सुबह 11 बजे देश को करेंगे संबोधित छात्रों और नई पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर रह सकती है विशेष चर्चा भोपाल, यश भारत

आज प्रसारित होगा पीएम मोदी के मन की बात’ का 136वां एपिसोड

सुबह 11 बजे देश को करेंगे संबोधित छात्रों और नई पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर रह सकती है विशेष चर्चा

भोपाल, यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 26 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस बार के कार्यक्रम में युवाओं, छात्रों और जनरेशन-ज़ेड (Gen Z) से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हाल के दिनों में शिक्षा व्यवस्था प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में व्यापक चर्चा हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में छात्रों की अपेक्षाओं, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता परीक्षा प्रणाली में सुधार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की विषय-वस्तु को लेकर आधिकारिक तौर पर पहले से कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वे देशवासियों से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और प्रेरणादायक विषयों पर संवाद करते हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button