जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में हो निराकरण

यश भारत, जबलपुर। जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने अधिकारियों और पटवारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित सभी लंबित मामलों का तय समय-सीमा में निपटारा किया जाए। तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई और प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी और फार्मर आईडी की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को मोबाइल में सीएम हेल्पलाइन ऐप अनिवार्य रूप से रखने और शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य भी तेजी से पूरा किया जाए।
कलेक्टर ने चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व वसूली लक्ष्य हर हाल में पूरा करने, न्यायालयीन प्रकरणों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर ने अगले समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button