मध्य प्रदेशराज्य
गुमशुदगी की फाइल से खुला युवती की खुदकुशी का राज : प्यार में धोखा या उकसावा? पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा। जवा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जवा थाना में दर्ज गुमशुदगी प्रकरण क्रमांक 27/26 की लापता युवती शिवानी मिश्रा का शव बाद में सोहागी थाना क्षेत्र की तमस नदी में मिला था। इसके बाद जवा थाना में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को साक्ष्य मिले कि विपिन शर्मा उर्फ सेन (निवासी सिटकहियां अकौढ़ा, थाना कौंधियारा, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके आधार पर जवा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।







