भोपालमध्य प्रदेश
शिव मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

शिव मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल,यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहाँ चोरों ने भगवान के दर को भी नहीं बख्शा। बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने इलाके के एक शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए वहाँ रखी दानपेटी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर समिति के सदस्य नारायण सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दानपेटी में कितनी राशि जमा थी, इसका फिलहाल सही आकलन नहीं हो पाया है। मिसरोद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी है।







