इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सिंघम स्टाइल में निकला 32 मामलों के बदमाश का जुलूस, NSA में गिरफ्तारी के बाद रांझी पुलिस का एक्शन,,,देखे वीडियो

बमबाजी, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे 32 मामलों का आरोपी चाइना चाकू के साथ दबोचा,

इलाके में पैदल घुमाकर दिखाया पुलिस का सख्त संदेश

जबलपुर, यश भारत। रांझी पुलिस ने 32 संगीन मामलों के आरोपी शातिर बदमाश प्रवीण रजक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार कर सिंघम स्टाइल में उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को पुराना शोभापुर क्षेत्र में पैदल घुमाया, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो और लोगों में सुरक्षा का संदेश जाए।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि प्रवीण रजक निवासी पुराना शोभापुर के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 32 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर बमबाजी कर दहशत फैलाने, फायरिंग, अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को भेजा गया था, जिसके आधार पर एनएसए का वारंट जारी हुआ।
पुलिस ने आरोपी को पुराना शोभापुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाइना चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी कई मामलों में फरार चल रहा था। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button