जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मानेगांव क्रॉसिंग पर हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत; भाई समेत दो घायल

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव क्रॉसिंग के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक मोटरसाइकिल से घंसौर-तिलवारा की ओर से अपने गांव धाधरा लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम धाधरा निवासी 22 वर्षीय सतीश मरावी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गोपाल मरावी (19) और अभिषेक मरावी के साथ काम के सिलसिले में घंसौर-तिलवारा गया था। काम पूरा करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे वे मानेगांव क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी बाइक की बाईं ओर से एक बिना नंबर का हाईवा आया।

बताया गया कि हाईवा चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सतीश और गोपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।गोपाल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button