देश

ब्रेकिंग: नरोत्तम मिश्रा का कटा पत्ता, BJP ने दतिया उपचुनाव में नहीं दिया टिकट, आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर

भोपाल, यशभारत। दतिया उपचुनाव को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। दरअसल, जिस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था, जिस बात की चर्चा काफी दीनों से चल रही थी। वह आखिर सच हुई। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया के पूर्व विधायक और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है।

भाजपा ने नए चेहरे पर लगाया दांव

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अनुभवी नेता और संगठन से जुड़े आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। तिवारी शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान ग्वालियर क्षेत्र के संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी नेताओं में माना जाता है। मूल रूप से वे दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से संघ व संगठन में सक्रिय रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने एक ब्राह्मण चेहरे की जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है। इससे पार्टी ने जातीय समीकरण में बड़ा बदलाव नहीं किया, लेकिन नेतृत्व के स्तर पर नया विकल्प जरूर सामने रखा है। नवंबर 2025 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा किए गए संगठनात्मक फेरबदल में उन्हें भाजपा मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया। वे कटनी, सतना और मैहर में संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

नए उम्मीदवार के सामने नेटवर्क बनाना होगी चुनौती

भाजपा ने नया चेहरा उतारकर स्थानीय स्तर पर एक नया संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती चुनावी रणनीति और संगठनात्मक नेटवर्क को कम समय में सक्रिय करना होगी। उनके अनुसार, दतिया में भाजपा लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मजबूत जनाधार और उनके समानांतर संगठनात्मक नेटवर्क के सहारे चुनाव लड़ती रही है। नरोत्तम की व्यक्तिगत पकड़ बूथ स्तर तक मानी जाती थी। ऐसे में नए उम्मीदवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस नेटवर्क को कम समय में प्रभावी ढंग से सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना होगी।

आशुतोष तिवारी ने 2023 में मांगी थी टिकट

आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं। हालांकि, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही तैयारियों में जुट गए थे। कई चुनावी सभाएं भी कर चुके थे, लेकिन बीजेपी ने टिकट काट दिया। अब तक दतिया उपचुनाव के लिए 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 लोगों ने जमा कर दिया है।

पूर्व मंत्री नरोत्तम खरीद चुके नामांकन फॉर्म

भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीद लिया था। उनकी शुक्रवार को फॉर्म दाखिल करने की चर्चा भी थी। इसी बीच केंद्रीय संगठन ने आशुतोष का नाम घोषित कर दि

 

IMG 20260710 WA0902

IMG 20260710 WA0908

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button