इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इंदौर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान : 1757 आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही

जबलपुर, यशभारत। इंदौर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करने और क्राइम होने से पहले ही उसे रोकने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार चलाया। 29 मार्च 2022 की रात को पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में देर रात अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों एवं फ रार आरोपियों के खिलाफ आकस्मिक रुप से ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही की गई । जिसके अंतर्गत अति. पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया एवं अति. पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन 1 अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त जोन 2 सम्पत उपाध्याय , पुलिस उपायुक्त जोन 3 धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उपायुक्त जोन 4 राजेश कुमार सिंह , पुलिस उपायुक्त निमिष अग्रवाल एवं पुलिस उपायुक्त रजत सकलेचा के नेतृत्व में सभी जोन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया गया ।

ऑपरेशन प्रहार में आकस्मिक रुप से सभी जोन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियान के तहत विभिन्न टास्क को व्रीफिं ग कर टीमें रवाना की गई । जोन के अंतर्गत विभिन्न टीमों के द्वारा क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले के खिलाफ घेराबंधी कर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन किया गया । जिसमें 77 आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए। तो वहीं मादक पदाथज़् को बेचने व सेवन करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया । तथा संधिग्ध व आवारा लोगों को आकस्मिक चैकिंग में 42 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।

ऑपरेशन प्रहार के आकस्मिक अभियान में 156 स्थायी वारंटी , 214 गिरफ्तारी वारंटी, 296 जमानती वारंटी तथा 66 विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फ रार आरोपियों को पुलिस की विभिन्न टीमों ने धरपकड़ कर गिरफ्तार किया । माननीय न्यायालय के विभिन्न थानों लंबित 322 संमंस को तामील कराया गया । वाउंडओवर के तहत 107,116(3) सीआरपीसी , 110 सीआरपीसी
के लबित 235 नोटिस को तामील कराया गया ।

संदिग्ध अवस्था में मिले 46
अभियान में रात में आवारा एवं अकारण संदिग्ध अवस्था में मिलने पर 46 लोगों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया । धारा 144 सीआरपीसी के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करने पर 2 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई । रात्रि प्रहार अभियान में वाहनों की चैकिंग करने पर सदिग्ध एव नशे की हालत पाए पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 4 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई । प्रहार अभियान के दौरान स्थानों पर नाकाबंदी कर चैकिंग तथा 57 स्थानों पर ब्रीद एनालायजर से चैकिंग की गई। वहीं, आदतन एवं सूचीवद्ध गुण्डे व निगरानी बदमाशों की चैकिंग की गई एवं 291 सदिग्ध बदमाशों को थाने पर लाकर डोजियर तैयार कर पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचने वालों पर सीधी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार देर रात शुरु होकर सुबह तक जारी रहा । इस अभियान में पुलिस की टीम के द्वारा देर रात बैठकर नशा करने व बेचने वालों के अड्डों पर दबिश दी गई। बस्तयों में व मोहल्लो में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की गई । देर रात आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुध्द कार्यवाही की गई ।

4 अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
पूरे प्रहार अभियान की मॉनीटरिंग एवं निगरानी कंट्रोल रुम के कैमरों एवं 4 अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के द्वारा की गई। ड्रोन का उपयोग घनी बस्ती , तंग गलियों एवं छतों पर छुपे गुण्डे बदमाशों की पहचान करने के लिए किया गया । अभियान के अंतर्गत ब्रीद एनालायजर का उपयोग नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुध्द कार्यवाही हेतु किया गया ।

100 से अधिक वाहनों को लगाया गया
अभियान को प्रभावी वनाने अतिरिक्त वाहनों को अधिग्रहण किया गया तथा लगभग 100 से अधिक चार पहिया वाहन एवं जेल वाहनों को ऑपरेशन हेतु लगाया गया । पुलिस के इस अभियान से पुलिस थानों के हवालात भर गए तथा अस्पतालों में एमएलसी हेतु अपराधियों की लबी लाईन लग गई । ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है । आकस्मिक रुप से चलाए गए इस अभियान में सभी जोन के अति. पुलिस उपायुक्त , सहा. पुलिस आयुक्त , थाना प्रभारी , थानों का बल एवं कंट्रोल रुम के रिजर्ब बल जिसमें 1500 से अधिक अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा ऑपरेशन प्रहार की कार्यवाही की गई।

ऑपरेशन एक नजर में

-शहर के देर रात तक नशा परोसने वाले पबों पर पुलिस का प्रहार ।

-चार ड्रोन से सतत निगरानी की गई ।

-100 से अधिक वाहनों एवं 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अभियान में शामिल । नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ब्रीद एनालायजर से चैक कर कार्यवाही की गई । 14 स्थानों पर नाकाबंदी कर चैकिंग एवं 57 स्थानों पर ब्रीद एनालायजर के साथ चैकिंग। शहर के नशे के अड्डो पर देर रात दबिश ।

-छेडख़ानी करने वाले हॉटस्पाट पर पुलिस की धरपकड़ ।

-रात में आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ ।

-देर रात गुण्डे बदमाशों के घर पहुंची पुलिस ।

-शहर के थानों की हवालात बदमाशों से भरी ।

-चोरी का माल ले जाते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार ।

-देर रात प्रारंभ हुआ अभियान सुबह तक चला ।

-स्थायी/गिरफ्तारी/जमानती 666 वारंट तामील ।

-माननीय न्यायालय के लंबित 322 संमंस तामील ।

-281 आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।

-रात में अवैध शराब बेचने वाले 77 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।

-आम्र्स एक्ट के 42 एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 आरोपी गिरफ्तार ।

-66 फ रार आरोपी गिरफ्तार।

-291 सूचीबध्द गुण्डे, निगरानी बदमाश, संदिग्धों की सघन चैकिंग ।

-धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर 02 के खिलाफ कार्यवाही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button