देशमुंबई

मुंबई के कुर्ला में क्रेन हादसा, 11 घायल; दो मकानों और रेलवे की ओएचई लाइन को नुकसान

राहत-बचाव कार्य शुरू

मुंबई,यशभारत। मुंबई के कुर्ला इलाके में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माण स्थल से पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाने के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर जा गिरी। क्रेन का एक हिस्सा पास स्थित दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर जा गिरा। हादसे में 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, एमएमआरडीए की क्रेन कुर्ला-ट्रॉम्बे के बीच रेलवे के ओवरहेड इक्विपमेंट पर गिर गई। यह लाइन मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है, इसलिए रेल यातायात पर बड़ा असर नहीं पड़ा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मुंबई पुलिस के डीसीपी गणेश शिंदे ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि नौ घायलों की स्थिति स्थिर है, जबकि कुछ अन्य घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू टीम क्रेन को हटाने में जुटी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एमएमआरडीए ने भी घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button