भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर युवती से 4 साल तक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी आदिल फरार

शादी का झांसा देकर युवती से 4 साल तक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी आदिल फरार

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के पिपलानी क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर लगभग साढ़े चार साल तक दुष्कर्म किए जाने और उस पर जबरन इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदिल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत और शोषण
​पेशे से ब्यूटीशियन पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा है। करीब साढ़े चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान राजगढ़ निवासी शादीशुदा आरोपी आदिल से हुई थी। आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
​नमाज पढ़ने और धर्म बदलने की जिद
​पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बीतने के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। वह उस पर लगातार नमाज पढ़ने, मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने और धर्म परिवर्तन करने का मानसिक दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता था।
​हंगामे के बाद खुला मामला
​दो दिन पहले स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को दोनों के एक कमरे में होने की भनक लगी, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी आदिल के खिलाफ आपबीती सुनाते हुए केस दर्ज कराया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपलानी पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button