
जबलपुर यशभारत। रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी जबलपुर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से करीब 3 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 4 हजार 300 रुपये है, बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीयंका बहेरा (22), पिता प्रशांता बहेरा, निवासी कपिलेश्वर नगर, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) के रूप में हुई है। जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल विजय गौठरिया के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते यह सफलता प्राप्त हुई है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि जीआरपी जबलपुर द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के तहत रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 1,04,300 रूपये) बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित लिफ्ट के पास संदिग्ध अवस्था में मिली श्रीयंका बहेरा (22 वर्ष), निवासी कपिलेश्वर नगर, जिला बरगढ़ (ओडिशा) की वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके बैग से तीन पैकेटों में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपीया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी महिला ट्रेन वलसाड़ पुरी एक्सप्रेस से उड़ीसा से अवेध मादक पदार्थ गांजा जबलपुर विक्रय के लिए लाना बताई है मामले में गांजा तस्करी के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत, सउनि भागचंद उद्दे, प्र.आर. अरुण तिवारी, प्रआर मनोज मिश्रा, प्र. आर. प्रमोद गुप्ता प्रआर आनंद यादव म.आर. रमकू, आर गोपाल सिंह आर दीपक (RIB) की सराहनीय भूमिका रही।







