इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

संसद मार्च पर बवाल,पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, अभिजीत दीपके और गीतांजलि अंगमो को रोका

नई दिल्ली,यश भारत

नई दिल्ली,यश भारत । संसद की ओर कूच कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो कर रही थीं।

पुलिस ने संसद मार्ग की ओर जाने से रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद भीड़ के आगे बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।इस बीच, सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि वह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button