कटनी

नशे के कारोबार पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चाकूबाज बदमाशों की पुलिस ने कराई परेड, अपराधों से दूर रहने की दी हिदायत

कटनी, यशभारत। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, चाकूबाजी और नशे से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पूर्व में चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल रहे आदतन बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई और उनके डोजियर तैयार किए गए। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और उनके संभावित ठिकानों पर सघन दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने संबंधित लोगों को नशे के कारोबार से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और दोबारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। कटनी पुलिस का कहना है कि जिले में चाकूबाजी, नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button