जबलपुरमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर हादसा :तेज रफ्तार हाईवा ने नरसिंहपुर में सेल्फी लेते 6 दोस्तों को कुचला, 5 की मौत,एक की हालत नाजुक

परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू , क्षेत्र में मातम

नरसिंहपुर , यशभारत। रविवार को नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर हाथीनाला वॉटरफॉल से लौट रहे 5 दोस्तों की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई। नरसिंहपुर एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि हादसे में राजेंद्र पटेल निवासी पावला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शहपुरा में तीन अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया।

03 8

शहपुरा थाना प्रभारी प्रतीक धुर्वे के अनुसार मृतकों की पहचान वीरेंद्र पिता छोटेलाल लोधी (20 वर्ष), राजपाल पिता नरवर सिंह लोधी (21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पावला, तथा जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी (30 वर्ष) निवासी बरपटी के रूप में हुई है। वहीं आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी (24 वर्ष) एवं नीरज पिता मालक सिंह लोधी (25 वर्ष), निवासी बरपटी गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान नीरज लोधी ने दम तोड़ दिया।

सभी दोस्त नरसिंहपुर -जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसा हुआ। शाम करीब 5 से 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन कुछ ही सेकेंड में सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मारकर निकल गया। हादसे के समय काफी भीड़ थी। युवक स्कॉर्पियो से आए थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सुआतला थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाल रही है। अन्य साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही आरोपी वाहन का पता लगाया जाएगा।

हाथीनाला सड़क हादसे पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जताया शोक

जबलपुर। नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव स्थित हाथीनाला पर्यटन स्थल के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए हादसे को अत्यंत हृदय विदारक बताया।

अपने संदेश में सांसद तन्खा ने लिखा कि डोंगरगांव स्थित हाथीनाला पर्यटन स्थल के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत अत्यंत दुखद है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह प्रभावित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सांसद विवेक तन्खा की इस संवेदना पर लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button