भोपालमध्य प्रदेश
शाहजहानी पार्क में मिला अज्ञात युवक का शव

शाहजहानी पार्क में मिला अज्ञात युवक का शव
भोपाल, यशभारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित शाहजहानी पार्क में सोमवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने पार्क में युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तलैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के सभी थानों में सूचना दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







