जबलपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को दबोचा :बेखौफ होकर वारदात करने के बाद रायपुर भाग जाते थे आरोपी

जबलपुर यश भारत | रांची पुलिस ने एक्टिवा चुराने वाले तीन शातिर आरोपियों को दबोच लिया है आरोपी बेखौफ होकर पहले तो वारदात करते थे और बाद मैं रायपुर भाग जाते थे पकड़े गए आरोपियों से चुराया गया एक्टिवा वाहन और कीमती मोबाइल जप्त किया गया है|
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना रांझी में संदीप पाठक उम्र 47 वर्ष निवासी संजय नगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह न्यू अशोक मेडिकल स्टोर्स के नाम से न्यू शिव शक्ति आईसक्रीम पार्लर रावण पार्क के पास मेंडिकल दुकान चलाता है प्रतिदिन की तरह अपना मेडिकल स्टोर्स बंद करके दोस्तों के साथ धूमने सिटी तरफ गया था जैसे ही वह फौजी विला के सामने पहुॅचा उसके मोबाइल से घर से फोन आया तो वह फौजी विला के सामने अपनी एक्टिवा काले रंग की खडी करके अपने फोन पर बात करते हुये थोड़ा आगे तक पैदल चला गया थोड़ी देर बाद वहां से वापस आया और देखा तो उसकी एक्टिवा गाड़ी वहां पर नहीं थी उसकी एक्टिवा में सेमसंग कम्पनी का मोबाइल रखा था। कोई अज्ञात चोर उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एससी 2202 को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है|
गठित टीम द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले गये मिले सीसीटीव्ही फुटेज एवं पूर्व आपराधिक रिकार्ड के आधार पर संदेही सौरभ उर्फ खतरा चौधऱी एवं संजू लोघी तथा बबुआ उर्फ शुभम बिरहा को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करते हुये चुराई हुई एक्टीवा क्रमंाक एमपी 20 एससी 2202 एवं सैमसंग मोबाईल कीमती 96 हजार रूपये का तथा घटना में प्रयुक्त हीरो सीडी डिलक्स मोटर सायकिल जप्त करते हुये तीनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
2 वर्ष से था फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ चौधऱी लगभग दो वर्ष फरार था जिसके विरुद्ध 4 गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे तथा आधारताल के चोरी के प्रकरण मे भी फऱार था जिनमें भी सौरभ उर्फ खतरा चौधरी की गिरफ्तारी की गयी है। आरोपी जबलपुर में अपराध करके रायपुर भाग जाते थे ।







