मध्य प्रदेशराज्य

बारिश का कहर : अनेक ग्रामों से टूट गया जिला मुख्यालय का संपर्क राहगीर परेशान, अत्यावश्यक सेवाएं बाधित

मंडला यशभारतl जिले में  बीते सप्ताह से बारिश का दौर लगातार जारी है राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर रायपुर को छोड़कर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले अनेकों ग्रामों का सम्पर्क जलभराव के चलते टूट गया हैl मंडला घुघरी मार्ग रामनगर में नर्मदा नदी पर बाढ़ का पानी पुल पर आ जाने से बंद है…तो वहीं मंडला डिंडोरी मार्ग सड़क निर्माण के चलते अनेकों स्थान पर पुलियों के निर्माण के कारण बनायें डायवर्सन में जलभराव के कारण बंद है l

मौसम विभाग कि मानें तो अगले 24 घंटे में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया हैl मार्ग बंद होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही अत्यावश्यक सेवाएं भी बाधित है l

बंजार नदी उफान पर : डूब गया पुल… मार्ग बंद 
मंडला Iभारी बारिश के कारण मोचा टाटरी मार्ग बंजर नदी का पानी पुल के ऊपर आने से  बंद है।ऐसी स्थिति में यहाँ से आवागमन ना हो इसलिए बेरीकेट लगाकर  पुलिस विभाग के अमले को तैनात किया गया है।

भारी बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र के अनेक मार्ग बंद है जिसके चलते जिला मुख्यालय से उनका संपर्क टूट गया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button