जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सांसद वीडी शर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक नियुक्त

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को अहम प्रतिनिधित्व, लाल सिंह आर्य उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल महामंत्री बने

सांसद वीडी शर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक नियुक्त

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को अहम प्रतिनिधित्व, लाल सिंह आर्य उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल महामंत्री बने

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न दायित्वों के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। नई नियुक्तियों में मध्य प्रदेश से सांसद वीडी शर्मा को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक नियुक्त किया गया है। सांसद वीडी शर्मा के साथ ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में कुल 13 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं।राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।वहीं कविता पाटीदार सहित 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। मध्य प्रदेश से बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है।इसके अलावा पार्टी की मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button