देश

183.50 रुपये तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! जुलाई की नई LPG रेट लिस्ट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत

कारोबारियों को मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली। जुलाई की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की बड़ी कटौती कर दी है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसका असर आने वाले दिनों में बाहर मिलने वाले खाने-पीने की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में सबसे बड़ी राहत

राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹183.50 घटकर अब ₹2,930 हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही स्थिर बनी हुई है।

19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट

सरकारी कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं—

दिल्ली: 2,930 रुपये( 183.50 रुपये की कटौती)
लखनऊ: 3,052.50 रुपये (पहले 3,236 रुपये )
कोलकाता: 3,081.50 रुपये (174 रुपये की कमी)
पटना: 3,227.00 रुपये

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में अनुमानित रेट

जबलपुर: 3,106.50 रुपये
भोपाल: 2,933.00 रुपये
इंदौर: 3,039.00 रुपये
ग्वालियर: 3,155.00 रुपये

कारोबारियों को मिलेगा सीधा फायदा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई इस बड़ी कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य फूड बिजनेस संचालकों की लागत कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह राहत आगे भी जारी रहती है तो ग्राहकों को बाहर खाना पहले की तुलना में कुछ सस्ता मिल सकता है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं

हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

छह महीने बाद पहली बार घटी कीमत

साल 2026 में पहली बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। इससे पहले जनवरी से जून तक लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे कारोबारियों की लागत काफी बढ़ गई थी। अब जुलाई की शुरुआत में हुई इस कटौती ने व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button