NEET पेपर लीक के विरोध में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
नई दिल्ली,यशभारत

NEET पेपर लीक के विरोध में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
नई दिल्ली,यशभारत। NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कथित विवादों के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस बीच लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल शुरू करने से पहले सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन को छात्रों, युवाओं और कई किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है। वहीं CJP ने शिक्षा मंत्री के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों को बदनाम करना उचित नहीं है और NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।







