विश्व सिकल सेल दिवस पर एनएससीबी मेडिकल कॉलेज में जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

यश भारत, जबलपुर। विश्व सिकल सेल दिवस 2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थैलेसीमिया जन जागरण समिति और पराग फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थान में सफलतापूर्वक बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) करवा चुके तीन सिकल सेल रोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जबलपुर की अध्यक्ष डॉ. रिचा शर्मा, एससीआई अधीक्षक डॉ. लक्ष्मी सिंघोटिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बी.एस. यादव, सहायक प्राध्यापक डॉ. नेहा सिंह तथा डॉ. श्वेता पाठक उपस्थित रहीं। सभी चिकित्सकों ने मरीजों के उपचार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर पात्र मरीजों के लिए निःशुल्क एचएलए जांच की गई तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को लेकर विस्तृत परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. नवनीत सक्सेना, अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका लाजरूस का विशेष सहयोग रहा।







