भोपालमध्य प्रदेश

जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त , संजय गुप्ता सातवीं बार संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

Observer appointed for District Bar Association election; Sanjay Gupta to shoulder key responsibility for the seventh time.

जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त , संजय गुप्ता सातवीं बार संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश मंत्रालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता को जिला बार एसोसिएशन भोपाल के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए सातवीं बार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 16 जुलाई 2026 को संपन्न होंगे। जिला अभिभाषक संघ भोपाल के मुख्य चुनाव अधिकारी वासु वासवानी ने आगामी चुनाव प्रक्रिया के लिए संजय गुप्ता को पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि संजय गुप्ता इससे पूर्व भी स्टेट बार काउंसिल मध्यप्रदेश की ओर से जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में छह बार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें सातवीं बार यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संजय गुप्ता का बार की गतिविधियों में लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है। वर्ष 1980 से 2012 तक वे लगातार 32 वर्षों तक जिला बार एसोसिएशन भोपाल की कार्यकारिणी में सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। विधिक क्षेत्र में उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर मध्यप्रदेश मंत्रालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button