जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

चुनावी रण की तैयारियों पर बिछी युवाओं की बिसात भाजपा युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित

जबलपुर, यशभारत। 
भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें युवा मोर्चा के  राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित प्रदेश कार्यकारिणी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के पूर्व जबलपुर जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने  राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय संस्कृति को पेश किया गया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकल फार वोकल के तहत प्रदेश पदाधिकारियों का साफा बांधकर और हाथ से बने बैग भेंट किए। पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं जो मोर्चा को चुनावी रण के लिए तैयार करेंगे। बैठक के दौरान आगामी भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई, वहीं 14 अप्रैल बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती भी युवा मोर्चा धूमधाम से मनाएगी इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में जनता अन्य दलों को जवाब दे चुकी है और लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढा है। शाम के सत्र को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करने आएंगे।
प्रदेश अध्‍यक्ष करेंगे संबोधित
विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माए युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहलए प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवारए सभी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों को सम्बोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्माए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्माए युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार शामिल होंगे। इसके अलावा 26 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वही जबलपुर में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को देखकर मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने भी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर की जमकर तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu