कटनी

शिवाजी व जगजीवन राम वार्ड में 47 लाख के सड़क विकास कार्य शुरू

भूमिपूजन के साथ डामरीकरण कार्य प्रारंभ, नागरिकों को जल्द मिलेगी राहत

शिवाजी व जगजीवन राम वार्ड में 47 लाख के सड़क विकास कार्य शुरू

भूमिपूजन के साथ डामरीकरण कार्य प्रारंभ, नागरिकों को जल्द मिलेगी राहत

कटनी ,यशभारत । नगर निगम क्षेत्र के शिवाजी वार्ड और बाबू जगजीवन राम वार्ड में लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्याओं के समाधान की दिशा में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से सड़क उन्नयन एवं डामरीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। भूमिपूजन के साथ ही दोनों वार्डों में विकास कार्यों की औपचारिक शुरुIMG 20260610 WA0092 IMG 20260610 WA0091 IMG 20260610 WA0089आत हुई।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद प्रभा गुप्ता एवं फमीदा आफताब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

शिवाजी वार्ड में 10.37 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य तथा जगजीवन राम वार्ड में एल.आई.जी. स्कूल तक सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 36.57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने पर संतोष व्यक्त किया। नागरिकों का कहना था कि जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब कार्य प्रारंभ होने से राहत की उम्मीद जगी है।

महापौर ने कहा कि नगर विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों की सुविधा और जीवन की गुणवत्ता सुधारना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

वार्ड पार्षद प्रभा गुप्ता ने कहा कि सड़क सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसका अब समाधान प्रारंभ हुआ है। वहीं पार्षद फमीदा आफताब ने कहा कि सड़क विकास से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

भूमिपूजन के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button