जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग….कटंगा निवासी युवक की बरगी डैम में गई जान, नहाने के दौरान फिसला पैर

जबलपुर, यश भारत। बरगी डैम में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर कटंगा निवासी एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ बरगी डैम घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और देखते ही देखते डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और राहत दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button