कटनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत कलेक्टर ने किया पौधारोपण

एसडीएम कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपकर दिया हरित संदेश, जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत कलेक्टर ने किया पौधारोपण

एसडीएम कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपकर दिया हरित संदेश, जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोरIMG 20260605 WA0073

IMG 20260605 WA00721 Screenshot 20260605 130620 WhatsAppBusiness

IMG 20260605 WA0073 1 Screenshot 20260605 130338 WhatsAppBusiness 1कटनी,यशभारत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहोरीबंद स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल सहित पटवारी एवं कोटवार उपस्थित रहे और सभी ने पौधारोपण किया।
कलेक्टर ने नागरिकों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन “Meri LiFE” पोर्टल पर किया जाए, ताकि उनकी निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित हो सके। यह अभियान5 जून से 30 सितंबर तक जिले में जनसहभागिता के साथ संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की थीम “इंस्पाइर्ड बाइ नेचर, फॉर क्लाइमेट एंड फॉर अवर फ्यूचर” तथा देशव्यापी संदेश “नाउ फॉर क्लाइमेट” के अनुरूप विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया गया तथा जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियाँ, रैलियाँ, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएँ, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण शपथ जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button