सड़क दुर्घटना में 125 मौत हर दिन 11 शव पहुंचे पोस्टमार्टम के लिए
मेडिकल की मर्चुरी में एक माह में 339 पोस्टमार्टम

सड़क दुर्घटना में 125 मौत हर दिन 11 शव पहुंचे पोस्टमार्टम के लिए
मेडिकल की मर्चुरी में एक माह में 339 पोस्टमार्टम
आशीष शुक्ला
जबलपुर, यश भारत। एक माह में 125 जिंदगियों का अंत सड़क दुर्घटना में हुआ यह एक चिंता का सबब है, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में 1 मई से 31 मई के बीच 339 शवो के पोस्टमार्टम किए गए उसमें यह आंकड़ा सामने आया है जिसमें की 30 पोस्टमार्टम हत्या किए गए इसके अलावा 50 लोगों की मौत जहर सेवन से हुई, जबकि 40 मामलों में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई। डूबने से 40 लोगों की जान गई, वहीं 30 लोगों की मौत करंट लगने और 20 लोगों की मौत जलने की घटनाओं में हुई। अन्य विभिन्न कारणों से हुई मौतों के 34 मामले भी दर्ज किए गए।
आंकड़े बताते हैं कि सड़क दुर्घटनाएं आज भी असामयिक मौतों का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश भाया ने बताया कि मई माह में कुल 339 पोस्टमार्टम किए गए हैं, जिनमें सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों की संख्या सबसे अधिक रही। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जीवन के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं में कमी लाई जा सके।






