कटनी

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की ऑनलाइन निविदा को लेकर बढ़ी हलचल

केवल 3 दिन शेष, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से निगम ने समय रहते भागीदारी कीट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की ऑनलाइन निविदा को लेकर बढ़ी हलचल अपील

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की ऑनलाइन निविदा को लेकर बढ़ी हलचल

केवल 3 दिन शेष, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से निगम ने समय रहते भागीदारी कीट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की ऑनलाइन निविदा को लेकर बढ़ी हलचल अपील07

कटनी, यशभारत। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में उपलब्ध भूखंडों की ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर तेजी देखी जा रही है। भूखंडों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद नजदीक है और केवल 3 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

नगर निगम के अनुसार शहर में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी और निविदा प्रक्रिया की जानकारी MPTender Portal के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में छोटे और बड़े आकार के भूखंड उपलब्ध हैं, जिनकी प्रीमियम और अमानत राशि निर्धारित की गई है। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित है, जबकि कुछ अन्य भूखंडों की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है।

नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय रहते इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो सके और एक सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित किया जा सके। योजना के तहत सभी ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को एक ही स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button