मध्य प्रदेशराज्य

कुएं के धंसकने से बड़ा हादसा : मां-बेटी मलबे में दबीं, देर रात निकाला गया शव,घायल नानी का इलाज जारी

सिवनी। जिले के बडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में सोमवार डोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में स्थित एक किसान का कुआं अचानक धंसक जाने से मां-बेटी मलबे में दब गईं, जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुकली में स्थित एक कुएं के आसपास कार्य के दौरान अचानक उसकी दीवार और आसपास की मिट्टी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में अनुसुइया जंघेला (41 वर्ष) और उनकी पुत्री स्वाति जंघेला (17 वर्ष) मलबे के नीचे दब गईं। वहीं समानिया बाई जंघेला (75 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बडोल पुलिस, प्रशासनिक अमला और अन्य राहत दल भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। और देर रात माँ-बेटी का शव कुएं से निकाल लिया गया,और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायल नानी समानिया बाई जंघेला का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button