भोपालमध्य प्रदेश

सीबीएसई के मूल्यांकन में गड़बड़ियों का आरोप, एआईडीएसओ ने की न्यायिक जांच की मांग डिजिटल ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को बताया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

Alleging irregularities in CBSE evaluation, AIDSO demanded a judicial inquiry. The digital on-screen marking system is said to be a threat to students' futures.

सीबीएसई के मूल्यांकन में गड़बड़ियों का आरोप, एआईडीएसओ ने की न्यायिक जांच की मांग

डिजिटल ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को बताया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

भोपाल यश भारत। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन एआईडीएसओ ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं और मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर खामियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के महासचिव शिबासिस प्रहराज द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में लागू की गई ऑन ओएसएम स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। एआईडीएसओ का आरोप है कि देशभर से प्राप्त शिकायतों में कई मेधावी छात्रों को अपेक्षा से बेहद कम अंक मिलने उत्तर पुस्तिकाओं के स्कैन धुंधले होने पृष्ठ गायब रहने तथा कुछ मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं में अलग हस्तलेखन दिखाई देने जैसी गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। संगठन ने इसे केवल तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि मूल्यांकन प्रक्रिया की गंभीर विफलता बताया है। बयान में कहा गया कि बिना पर्याप्त परीक्षण तकनीकी तैयारी और परीक्षकों के समुचित प्रशिक्षण के डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू कर दी गई जिससे परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। एआईडीएसओ ने सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय से प्रभावित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का निःशुल्क भौतिक पुनर्मूल्यांकन कराने ओएसएम प्रणाली और परिणामों में कथित गड़बड़ियों की न्यायिक जांच कराने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को विश्वसनीयता सिद्ध होने तक स्थगित रखने तथा जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा कि वह प्रभावित छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ा है तथा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button