मध्य प्रदेशराज्य

आज पुतला दहन: जीतू पटवारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भड़की शहर कांग्रेस

 

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में आज सोमवार 1 जून को शाम 4 बजे बजे जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया जाएगा।

शहर कांग्रेस द्वारा इस उग्र विरोध प्रदर्शन के लिए बस स्टैंड स्थित रामाश्रम होटल के पास का स्थान तय किया गया है। शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए सागर के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक व वार्ड अध्यक्षों, पार्षदों, विधानसभा प्रत्याशियों सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और समस्त मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा विपक्ष के शीर्ष नेता पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button