पति-पत्नी के विवाद के बीच जीजा ने किया साले पर जानलेवा हमला : हालत गंभीर

रीवा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच जीजा द्वारा साले पर जानलेवा हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला मंदिर के पीछे कहारन टोला में हुई इस घटना को लेकर घायल आशीष सौंधिया पिता दयाशंकर 30 वर्ष की बहन काजल ने बताया कि जीजा ने टांगी से हमला किया है जानकारी के अनुसार काजल का विवाह 2017 में रामसरोज सोंधिया के साथ हुआ था। लेकिन पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। जिससे परेशान होकर पत्नी अलग रहने लगी। काजल का आरोप है कि इसके बाद भी उसका पति परेशान कर रहा था। बताया गया है कि शनिवार की सुबह पति के बुलाने पर बातचीत करने के लिए वह वहां पहुंची। इस दौरान भाई भी साथ था। जहां भाई के सामने ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई ने बीच-बचाव किया तो उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही हैं।







