जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ के दौरान बड़ा हादसा टला, तरंग नाट्य गृह में मची अफरा-तफरी!

जबलपुर यश भारत । संस्कारी धानी जबलपुर का तरंग नाट्य गृह… हॉल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। मंच पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा के चर्चित नाटक ‘हमारे राम’ का बेहद शानदार मंचन चल रहा था। दर्शक मंत्रमुग्ध थे। तभी अचानक… कुछ ऐसा हुआ जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए!

तभी मुख्य विद्युत लाइन में एक जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे परिसर की बत्ती गुल हो गई। पल भर में चारों तरफ घाना अंधेरा छा गया। सन्नाटे को चीरती हुई घबराहट की आवाजें गूंजने लगीं। वीआईपी, बड़े प्रशासनिक अधिकारी, विद्युत मंडल के आला अफसर और सैकड़ों की संख्या में आम दर्शक… हर कोई इस अचानक छाए अंधेरे से खौफ में आ गया।

सभागार के अंदर और बाहर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग सुरक्षित रास्तों की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। कुछ मिनटों के लिए ऐसा लगा मानो कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। खतरा बड़ा था क्योंकि हॉल पूरी तरह पैक था और जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।

लेकिन तभी, संकट के इन संवेदनशील पलों में बिजली कंपनी के तकनीकी अमले ने गजब की मुस्तैदी दिखाई। बिना एक पल गंवाए, कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। तकनीकी खराबी वाले हिस्से को बाकी लाइन से अलग किया गया और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को तत्काल चालू कर दिया गया।

तकनीकी स्टाफ की फुर्ती और समझदारी के कारण एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली वापस आते ही दर्शकों और अधिकारियों ने सुकून की सांस ली। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और पल भर के डर के बाद ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button