कटनी साउथ स्टेशन मार्ग एक माह रहेगा बंद
आरसीसी सड़क निर्माण के चलते 1 से 30 जून तक आवागमन प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

कटनी साउथ स्टेशन मार्ग एक माह रहेगा बंद
आरसीसी सड़क निर्माण के चलते 1 से 30 जून तक आवागमन प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
कटनी, यशभारत 
जारी सूचना के अनुसार 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एसीसी से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और कार्य की सुचारू प्रगति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आयुध निर्माणी प्रशासन ने शहरवासियों, आयुध निर्माणी इस्टेट के निवासियों तथा भारी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में कटनी साउथ स्टेशन आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।







