जबलपुरमध्य प्रदेश

सराफा प्रीमियर लीग खिताब ओशो गोल्ड योद्धा इलेवन ने जीता

संस्कारधानी में क्रिकेट के सुनहरे पल का साक्षी बना अपार जनसमूह

जबलपुर , यशभारत। रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के वेलोड्रम ग्राउंड में दूधिया प्रकाश में खेली गई सराफा प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता ओशो गोल्ड योद्धा इलेवन ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 24 कैरेट शेखर राजा टीम को पराजित कर जीत ली। इस संस्करण की सभी टीमों का उत्साह चरम पर था। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासित खेल और टीम की एकजुटता की मदद से ओशो गोल्ड योद्धा की टीम ने चमचमाती ट्राफी कब्जे में की रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में प्रमुख अतिथियों महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , विधायक लखन घनघोरिया , यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ,जे. डी.ए. उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी,पार्षद अतुल दानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी तरह से आगे बढ़ने का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को विजेता और उपविजेता ट्राफी से सम्मानित किया गया । इसके अलावा सभी 18 टीमों को भी किया गया उन सभी 18 टीमों के खिलाड़ियों को जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रायोजकों व मुख्य प्रायोजक को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

05 24

Table of Contents

गूंजा राष्ट्रीय गान

फाइनल मैच की प्रत्येक गेंद दर्शकों को रोमांचित कर रही थी। एक एक पल खिलाड़ियों में जोश भर रहा था । संस्कारधानी में क्रिकेट के सुनहरे पल का साक्षी बना रानीताल खेल परिसर स्थित वेलोड्रम मैदान पर मौजूद अपार जनसमूह । फाइनल मैच की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय गान हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को और खास बना दिया था।

रंगारंग कार्यक्रम

फाइनल मैच से पहले और बाद में आतिशबाजी गुब्बारे और रंगोली फागिंग के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हैं। एक से बढ़कर एक आयोजन आयोजकों को दाद देने मजबूर कर रहे थे। इससे पहले आयोजन समिति और कार्यकारिणी सदस्यों के बीच भी एक चैरिटी मैच खेला गया।

04 34

इस विराट आयोजन को सफल बनाने में म.प्र.सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ अजय बख्तावर, जबलपुर सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सराफ ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया। मीडिया प्रभारी दीपक सोनी के अनुसार इस मौके पर मंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल, सह मंत्री के के सुहाने एवं विवेक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय वक्तावर सहित कार्यकारिणी सदस्यों में उमेश सोनी, संतोष सोनी, राजेश सराफ, अरविंद नरवरिया, प्रमोद सोनी, सतीश केसरवानी, संजय सोनी रामप्रसाद सोनी, विवेक सराफ, बालकृष्ण सराफ, दीपक सोनी, सत्येंद्र सोनी, रूपेंद्र बिलैया, सुरेंद्र सोनी, रत्नदीप सराफ,सौरभ सोनी योगेंद्र सोनी प्रांजुल सराफ, आशीष सोनी, राहुल सोनी, रजत सिंघाई, अमि अग्रवाल की उपस्थिति सराहनीय रही।

WhatsApp Image 2026 05 29 at 13.39.37

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button