भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को मिलेगी रफ्तार, बंगाल सरकार ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन,चिकन नेक

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को मिलेगी रफ्तार, बंगाल सरकार ने BSF को सौंपी 121 हेक्टेयर जमीन,चिकन नेक
भोपाल यश भारत / कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन नेक इलाके की 121 हेक्टेयर जमीन सीमा सुरक्षा बल BSF को सौंप दी है जिससे सीमा पर फेंसिंग कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने केवल चिकन नेक क्षेत्र ही नहीं बल्कि सीमावर्ती जिलों में भी कई स्थानों पर जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की है। इससे लंबे समय से लंबित सीमा सुरक्षा परियोजनाओं को गति मिलेगी और अवैध घुसपैठ व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमीन हस्तांतरण की तेज प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में मजबूत फेंसिंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।चिकन नेक क्षेत्र देश की सुरक्षा और संपर्क व्यवस्था के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। यह संकरा भूभाग पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। ऐसे में यहां सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने को बड़ी रणनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।सीमा पर फेंसिंग कार्य पूरा होने के बाद BSF की निगरानी क्षमता बढ़ेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त हो सकेगी।






