देश

पूर्व जज के घर पहुंची सीबीआई और एसआईटी की संयुक्त टीम, आरोपी समर्थ को कस्टडी में लेने की तैयारी

पूर्व जज के घर पहुंची सीबीआई और एसआईटी की संयुक्त टीम, आरोपी समर्थ को कस्टडी में लेने की तैयारी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। मामले की गंभीरता और परिजनों के आरोपों को देखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जांच की कमान संभाल ली है। सीबीआई ने भोपाल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को री-रजिस्टर कर केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं।

मंगलवार को सीबीआई और एसआईटी की संयुक्त टीम ने बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और अन्य लोगों से घटना की रात की गतिविधियों, पुलिस को सूचना देने में हुई देरी और कॉल रिकॉर्ड्स को लेकर तीखे सवाल पूछे।

इसके बाद सीबीआई की टीम टीला जमालपुरा में रुके ट्विशा के पिता नवनिधी शर्मा, भाई मेजर हर्षित शर्मा और मां के बयान दर्ज करने पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जल्द ही कटारा हिल्स थाने से आरोपी समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी में ले सकती है। गौरतलब है कि 12 मई की रात ट्विशा को गंभीर हालत में एम्स भोपाल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने शादी के बाद से ही दहेज प्रताड़ना, चरित्र पर संदेह और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल सीबीआई ट्विशा के व्हाट्सएप चैट, सोशल मीडिया एक्टिविटी और सीसीटीवी फुटेज की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button