भोपालमध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला , यश घनघोरिया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महंगाई बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर सरकार पूरी तरह विफल

पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला , यश घनघोरिया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

महंगाई बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर सरकार पूरी तरह विफल

भोपाल यश भारत । पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। एस घनघोरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जिससे आम आदमी मजदूर, छात्र और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को पेट्रोल डीजल पर लगाए गए टैक्स कम करने चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके। उनका आरोप था कि लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ रहा है जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर पड़ रहा है। यस घनघोरिया ने कहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत के ईरान और रूस जैसे देशों से पुराने संबंध रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार ने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ के कारण इन रिश्तों को कमजोर किया है। कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। नेताओं ने कहा कि राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार हालात संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए गए तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button