मध्य प्रदेशराज्य

ऑनलाइन सट्टे , साइबर ठगी की करोड़ों की रकम ट्रांसफर : बिहार, यूपी और एमपी के 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा 

ग्वालियर । पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में चल रहे एक बड़े इंटरस्टेट ऑनलाइन गैंबलिंग व साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

यह शातिर गिरोह देश के विभिन्न राज्यों से ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के नाम पर खरीदे गए बैंक खाते) अरेंज करता था और उसमें ऑनलाइन सट्टे तथा साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम को ट्रांसफर (डिपॉजिट और विड्रॉल) कर ठिकाने लगाता था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना के कुल 10 आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा है।

 

इनके पास से लाखों रुपए के एटीएम कार्ड, स्कॉर्पियो, लैपटॉप, बैंक पासबुक, चेकबुक व डिटेल मिली है। इनका काम लोगों को पहले ऑनलाइन गैंबलिंग के जाल में फंसाकर छोटे इंवेस्टमेंट पर बड़ा फायदा दिलाना था।

 

जब जीत की रकम लाखों में हो जाती तो यह फ्रॉड कर गायब हो जाते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

 

उत्तर प्रदेश ,बिहार, ग्वालियर दतिया के पकड़े गए ठग

पवन उर्फ गोलू यादव (21 वर्ष): निवासी बुंदेला कॉलोनी, दतिया।

देवेन्द्र यादव उर्फ देवा (24 वर्ष): निवासी शिवनगर कॉलोनी, मोतीझील, बहोड़ापुर, ग्वालियर।

मिथुन कुमार (23 वर्ष): निवासी भलुआपुरा, तेलगवा, पटना (बिहार)।

पुनीत बघेल (26 वर्ष): निवासी अहेला खेरागढ़, आगरा (उत्तर प्रदेश)।

चंदन कुमार (22 वर्ष): निवासी भूसी, बांका (बिहार)।

संतोष राजभर (22 वर्ष): निवासी उमरपुर, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)।

रिशु (25 वर्ष): निवासी दानापुर, पटना (बिहार)।

गोलू (24 वर्ष): निवासी तारानगर, पटना (बिहार)।

सागर कुमार (20 वर्ष): निवासी बिहटा, पटना (बिहार)।

विकास गुप्ता (28 वर्ष): निवासी दानापुर, पटना (बिहार)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button