भोपालमध्य प्रदेश

राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में जारी होंगे स्मारक डाक टिकट , सांसद आलोक शर्मा

राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में जारी होंगे स्मारक डाक टिकट , सांसद आलोक शर्मा 

भोपाल, यश भारत। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने महान परमार शासक सम्राट राजा भोज और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दोनों महान विभूतियों के नाम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया था ताकि उनके ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को स्थायी पहचान मिल सके। अब इस संबंध में स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सम्राट राजा भोज भारतीय इतिहास के ऐसे यशस्वी शासक थे जिन्होंने शिक्षा साहित्य , संस्कृति, स्थापत्य कला, जल प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। भोपाल का बड़ा तालाब सहित कई ऐतिहासिक जल संरचनाएं उनकी दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक हैं। सांसद शर्मा ने कहा कि महारानी कमलापति ने भी साहस, नेतृत्व और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button