देश

सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा रेट

एमसीएक्स पर सोना-चांदी के ताजा भाव

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोना करीब 700 रुपये तक लुढ़का, जबकि चांदी में भी 1,600 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।

जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से बाजार पर दबाव बना है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका का असर भी कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी के ताजा भाव

5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,59,498 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 682 रुपये टूटकर 1,58,816 रुपये तक पहुंच गया।

वहीं, 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,74,883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज इसकी शुरुआत 2,73,800 रुपये से हुई और कारोबार के दौरान यह 1,617 रुपये गिरकर 2,73,266 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई।

सर्राफा बाजार में भी नरमी

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

  • 24 कैरेट सोना: 440 रुपये सस्ता होकर 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 400 रुपये टूटकर 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 330 रुपये गिरकर 1,19,620 रुपये प्रति 10 ग्राम

हालांकि चांदी की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और यह 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।

सर्राफा संघ ने क्या बताया?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,71,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। वहीं 24 कैरेट सोना भी 600 रुपये महंगा होकर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जानकारों की राय

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता के कारण निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बना हुआ है। हालांकि मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड की वजह से कीमतों पर दबाव भी देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button