मध्य प्रदेशराज्य
सीमेंट से लदा बल्कर आम के पेड़ से टकराने के बाद पलटा : जिंदा जल गया ड्राइवर, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा । सीमेंट से लदा बल्कर आम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के दौरान भीषण आग लग गई। केबिन में फंसने की वजह से ड्राइवर 36 वर्षीय बृजेश गौतम जिंदा जल गया। हादसा रीवा-सीधी रोड पर गहरी पकरा गांव के पास हुआ।
बल्कर नंबर MP19 HА 6094 बरिगवां से सतना में बिरला प्लांट जा रहा था।
बताया जा रहा है कि पलटने के तुरंत बाद आग ने पूरे बल्कर को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर को बाहर निकलने का जरा भी मौका नहीं मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।







