देश
प्रदीप मिश्रा होंगे बहोरीबन्द के नये एसडीएम , राकेश चौरसिया को दी गई विदाई

कटनी, यशभारत। बहोरीबन्द तहसील में पदस्थ एसडीएम राकेश चौरसिया को आज रिलीव कर दिया गया। उनका ट्रांसफर पूर्व से ही रीवा प्रस्तावित था एसआईआर के काम के चलते रुके हुए थे ।अब उनकी जगह पर कटनी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे प्रदीप मिश्रा नये एसडीएम होंगें। राकेश चौरसिया के सम्मान में तहसील कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान सभी ने एसडीएम राकेश चौरसिया के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान नवागत एसडीएम प्रदीप मिश्रा सीईओ अभिषेक कुमार तहसीलदार आशीष अग्रवाल परियोजना अधिकारी सतीश पटेल बीईओ मनोज गर्ग बीएआरसी प्रशांत मिश्रा आर आई रवि मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य महेन्द्र राय रीडर विवेक त्रिपाठी मुन्ना खान एडवोकेट एस एस सेंगर अजय अहिंसा मीना पटेल सहित पटवारियों व तहसील कर्मचारियों की उपस्थिति रही।








