मध्य प्रदेशराज्य
वर्चस्व की लड़ाई : युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या , क्षेत्र में हड़कंप…

सागर। सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है, तो वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायरिंग देसी कट्टे से की गई है, घटना में घायल मयंक साहू को भाग्योदय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को अमृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गली के निवासी हैं और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।







