भोपालमध्य प्रदेश

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर उमंग सिंघार का बयान बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान युवाओं की आवाज बताया

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर उमंग सिंघार का बयान

बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान युवाओं की आवाज बताया

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोशल मीडिया पर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे केवल इंटरनेट ट्रेंड या मीम मानने से इनकार करते हुए युवाओं की नाराजगी और व्यवस्था के प्रति असंतोष का प्रतीक बताया। उमंग सिंघार ने कहा कि यह उस पीढ़ी की आवाज है जो बेरोजगारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी समस्याओं से निराश और हताश है। उनके अनुसार लाखों युवाओं का इस अभियान से जुड़ना केवल सोशल मीडिया का ट्रेंड नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश के युवाओं को रोजगार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर अवसरों की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से युवाओं की भावनाओं को समझने और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से काम करने की अपील की। सिंघार ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उन्हें सुना जाना चाहिए क्योंकि लगातार बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी ने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रभावित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button