भोपालमध्य प्रदेश

वन टाइम फीस को लेकर युवा कांग्रेस करेगी पद मार्च 17 जून से ग्वालियर से शुरू होगा ओटीएफ फॉर रन अभियान

वन टाइम फीस को लेकर युवा कांग्रेस करेगी पद मार्च

17 जून से ग्वालियर से शुरू होगा ओटीएफ फॉर रन अभियान

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के लिए वन टाइम फीस योजना लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से ओटीएफ फॉर रन अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा जिसके माध्यम से सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए वन टाइम फीस के वादे की याद दिलाई जाएगी। युवा कांग्रेस का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए एक बार शुल्क लेकर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन की सुविधा देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। वर्तमान में छात्रों को हर परीक्षा के लिए अलग अलग फीस जमा करनी पड़ती है जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एश घनघोरिया और राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कभी नीट घोटाले जैसे मामले सामने आते हैं तो कभी विद्यार्थियों से फीस के नाम पर वसूली की जाती है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द ओटीएफ योजना लागू कर छात्रों को राहत दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button