इश्क का खौफनाक अंत : खामोश हुईं दो धड़कने… आम के पेड़ पर युवक और युवती के फंदे पर झूलते हुए मिले शव
मोहब्बत और मौत एक साथ, प्रेम प्रसंग में सुसाइड? पुलिस जांच जारी

रीवा । सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने बगीचे मैं मौत का खौफनाक मंजर देखा , यहां आम के पेड़ पर युवक और युवती के लटकते हुए शव देख, लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बगीचे में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सेमरिया पुलिस को घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक और युवती के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान वीरू और युवती की पहचान किरन (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है। युवक-युवती दोनों ही आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
पुलिस ने परिजनों के बयान किए दर्ज
प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग में दोनों की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। युवक और युवती के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।







